जिला नजर संवाददाता
हाथरस। आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
उन्होंने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर मुआयना करने तथा मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण को पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और आमजन को समय पर संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।





















