जिला नजर ब्यूरो
अलीगढ़। उप जिलाधिकारी इगलास पारितोष मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील इगलास के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के 83 तालाबों को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टा शिविर का आयोजन 20 मई एवं लक्ष्यों की पूर्ति तक प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को प्रातः 11 बजे तहसील सभा कक्ष में तहसीलदार इगलास की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पट्टा नीलामी के लिए राजस्व संहिता 2006 के अनुसार न्यूनतम बोली 2500 से 5000 हजार प्रति हेक्टेयर होगी। 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के तालाब एवं पोखर पंजीकृत मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को 10,000 रूपये प्रति हेक्टेयर की दर पर दिए जायेंगे। शिविर में मत्स्य पालन पट्टा के लिए इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन भी 20 मई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक लिए जायेगे।
अपरान्ह 2 बजे के बाद कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा और 2 बजे के बाद समान वरीयता समूह में नीलामी के आधार पर आवंटन की कार्यवाही की जायेगी।
इच्छुक पात्र व्यक्ति खसरा, खतौनी जाति एवं आय प्रमाण पत्र व प्रार्थना पत्र के साथ नियत तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर आवंटन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए उपस्थित रहें। पट्टा स्वीकृत-अस्वीकृत करने का सम्पूर्ण अधिकार उप जिलाधिकारी में निहित होगा।
ग्राम के नाम
अडू की नगरिया, भिडोरा, हिरनौटी, नगला चन्द्राम, गाँधी ग्राम, निठावरी, किनवास, सतलौनी कलां, महदौरा, बक्सा मिदौरा, गोरई, श्यामगढी, नवानगर, बिजैहरा, अर्नियागढी, छोटीबल्लम, नगला बलराम, छैछऊ, अनियागढी, सरकोरिया, गदाखेडा, अमरपुर दहाना, मई, अनूपिचा, कल्लूपुरम, नगला जगदेव पीपली, जगनेर, कारस, शाइसपुर ठठोई, शाइसपुर ठठोई, माती, बसई, नगला जोतू, नगला जोतू, मुमरेजा, बहादुरपुर, नगला कुंजी, टमोटिया, नगला सरताज, नगला सरताज, मतरोई, छैछऊ, अलियासपुर, रजावल, पायदापुर, मौहरैनी, गौरई, गबौरई, पायदापुर, सहाराकलां, सुभाष ग्राम, शाहपुर ठठोई, महदौरा, वधौली, कैमावली, खेडिया गुरुदेव, कौआखेडा, बिचौला, नयाबॉस, नयाबॉस, निठावरी, रुस्तमपुर सोजना, मतरोई, सतलोनी खुर्द, बीमरो, कैमावली, कैमावली, कनौरा, लखटोई, नहर्रा, तारापुर, नगला कठा, नगला कठा, गुरसैना, गुरसैना, मानकपुर गुरसैना, बसौली, जटवार, पायदापुर, नगला दरवर, श्यामगढी, नगला जोतू, नगलामान सुजान सिंह आदि।





















