दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गुरुवार को आदरणीय माननीय शिवपाल सिंह यादव से फतेहाबाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा 21 पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं नारों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रहलाद गुर्जर, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा, ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संदेश दिया।
टोल प्लाजा पर हुए स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित





















