• आगरा निवासी की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस; लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश
बबीना/झांसी । नगर के रेलवे यार्ड में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पीछे स्थित टीआरडी यार्ड की बताई जा रही है, जहां सुबह करीब 7 बजे रेलवे गैंगमैन की नजर जमीन पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद काफी समय तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति लंबे समय तक वहीं पड़ा रहा और समय पर सहायता न मिलने को लेकर रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
बाद में आरपीएफ बबीना और जीआरपी झांसी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से चप्पल, कंबल, बैग और मोबाइल फोन बरामद किया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान रामवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह, निवासी नौफरी गांव, शमशाबाद रोड (आगरा) के रूप में हुई है। उसके पास महाराष्ट्र से आगरा का रेल टिकट भी मिला है, जिससे अंदेशा है कि वह घर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















