दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में डाक बंगला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया।
इस बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य अंशुल राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देना और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। इसमें बूथ स्तर तक कार्य योजना को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि अंशुल राणा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की निरंतर मजबूती से ही पार्टी आगे बढ़ती है। राणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और सरकार की उपलब्धियों से घर-घर अवगत कराएं।
फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्य, बबीता चौहान नगर मंडल महिला मोर्चा संयोजक रेनू अनबारिया, आनंद गुप्ता, सुनील दत्त, हरी सिंह कर्दम, सभासद निखिल गुप्ता, अवकेश गोलश, डा. गणेश बघेल, राम नरेश उपाध्याय, आकांश मेरोठिया, धीरज शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य, विपुल लोहिया, आलोक बछवार, राम लखन दीक्षित, करतार सिंह, चन्द्रभान सिंह, सचिन कर्दम, राम सेवक एवं अनिल पचौरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















