जिला नजर संवाददाता
सासनी/हाथरस। जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक युवक द्वारा असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक मुँह पर धाटा मारकर खतरनाक स्टंट करते हुए हथियार लहरा रहा है, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।
वायरल वीडियो में युवक खुलेआम असलहा लहराते नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। यह वीडियो सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गारवगढी का बताया जा रहा है।
हथियार के साथ वाइरल वीडियो सामने आने के बाद इलाका पुलिस पुलिस सक्रिय हो गई है। युवक की पहचान करने और उसके पास मौजूद हथियार की वैधता की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मामले में Arms Act के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यदि हथियार अवैध पाया गया या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट और हथियारों के प्रदर्शन से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















