जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना अकराबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का हैंडपंप का हत्था भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मु0अ0सं0 192/2026 से संबंधित है, जिसमें धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना 30 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब आरोपियों ने एक राय होकर वादी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और गाली-गलौज की।
कार्रवाई करते हुए थाना अकराबाद पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कौशल पुत्र अजय राज
विमल पुत्र चरण सिंह
कपिल पुत्र सोनू
निवासी पनेठी, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का हैंडपंप का हत्था बरामद किया गया है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





















