जिला नजर संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 92 शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने सभी प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला, जिससे पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।





















