दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी भी की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जश्न के माहौल में लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, आलोक बछरबार, अवकेश गोलस, सुभाष वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हरी सिंह कर्दम, निखिल गुप्ता, अवधेश शर्मा, सुनील दत्त और बिट्टू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















