दैनिक जिला नजर ब्यूरो
इगलास/अलीगढ। जनपद अलीगढ़ की इगलास कोतवाली में नवागत कोतवाल डी.के. सिसोदिया ने विधिवत रूप से चार्ज ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की बात कही।
कोतवाल डी.के. सिसोदिया ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इगलास क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नवागत कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा भी की और सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोतवाली की कमान सम्हालते ही जनता से अपील की कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। किसी भी समस्या में बेहिचक पुलिस से संपर्क करें, आपकी हर संभव मदद की जाएगी।





















