दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद एक युवक अचानक लापता हो गया है। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका गहरा गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के ग्राम मंडी मिर्जा खान निवासी गुलटू पुत्र बाबू ने थाना सीकरी पुलिस को तहरीर दी है। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उनका पुत्र छोटू पिता द्वारा दिए गए चेक को लेकर भारतीय स्टेट बैंक, फतेहपुर सीकरी शाखा गया था। खाते से 55 हजार रुपये निकालने के बाद छोटू घर नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन छोटू का कहीं पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
पीड़ित पिता ने पुलिस से लापता बेटे की तलाश और मदद की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





















