दैनिक जिला नजर संवाददाता
आगरा। खैरागढ़ के भिलावली चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मंगोली कला निवासी आंशू पुत्र कल्याण सिंह अपने ठेकेदार के साथ पानीपत काम पर जा रहा था। जैसे ही वह भिलावली चौराहा खैरागढ़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आंशू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची खैरागढ़ पुलिस ने घायल को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव में छाया मातम
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगोली कला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।





















