मोहित शर्मा तहसील रिपोर्टर
मथुरा रिफाइनरी।उप्र मे जहां स्मार्ट मीटर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं वही भगवती कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं का गुस्सा बिजली घर पर फूट पड़ा। आरोप है कि जबरन लगाए गए स्मार्ट मीटर से बिजली बिल 10 गुना तक बढ़ गया है रिफाइनरी के नजदीक नो नंबर गेट स्थित भगवती कॉलोनी की महिलाएं शुक्रवार की सुबह हाथों में डंडे लेकर साइट-बी बिजली घर पहुंच गईं। ‘विद्युत विभाग मुर्दाबाद’ के नारों के साथ महिलाओं ने उपकेंद्र का घेराव कर दिया प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। पहले पोस्टपेड मीटर से हर महीने 500 रुपये का बिल आता था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद 5000 रुपये तक बिल आ रहा है। रोज रिचार्ज कराना पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों के सामने अब खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।महिलाओं ने बताया कि वे लगातार बिजली घर पर शिकायत कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही जब सैकड़ों महिलाएं घेराव करने पहुंचीं तो बिजली घर पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे महिलाओं का गुस्सा और भड़क गया।महिलाओ ने कहा हम रोज कमाते हैं, रोज खाते हैं। 5000 का बिल कहां से भरें? अगर हमारे पुराने मीटर नहीं लगे तो हम भूख हड़ताल करेंगे, धरने पर बैठेंगे “आज हम शांति से डंडे लेकर आए हैं। सुनवाई नहीं हुई तो कल इन्हीं डंडों से जवाब देंगे। डीएम से लेकर लखनऊ सीएम योगी तक जाएंगे। जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे।फिलहाल बिजली विभाग की तरफ से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। महिलाओं ने साफ कहा है कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर नहीं लगते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
स्मार्ट मीटर से हाहाकार, 500 का बिल पहुंचा 5000, महिलाओं ने डंडे लेकर घेरा बिजली दफ्तर
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















