जिला नजर संवाददाता
हाथरस। जनपद के हाथरस जंक्शन क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि टेंपो चालक बाइक को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा, जिसके चलते वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौं गांव के पास हुआ।





















