जिला नजर संवाददाता
हाथरस। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) की हाथरस वाटर वर्क्स एवं काशीराम उपकेंद्र से संचालित 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार तेज आंधी के चलते लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। वहीं नगला अलगर्जी क्षेत्र में 5 बिजली के पोल भी टूट गए हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल और लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वही आंधी के चलते टूटे बिजली के पोल और बाधित विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभाग की टीम लगी हुई नजर आ रही है





















