जिला नजर संवाददाता
एटा। एटा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने, अस्पतालों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





















