जिला नजर संवाददाता
एटा। एटा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्षाकाल 2026 के दौरान प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान तथा नदियों के पुनरोद्धार कार्यक्रम की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
साथ ही नदियों की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही इन अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।





















