जिला नजर संवाददाता
कासगंज। कासगंज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभागार में बाढ़ के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों के अनुश्रवण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। राहत सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित आश्रय स्थल, चिकित्सा सुविधाएं तथा बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।





















