मथुरा।डैंपियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ‘शिशु भारती’ के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल चौकी के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, व्यवस्थापक सुनील कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीना लाल अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिकरवार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।इसके उपरांत नव-निर्वाचित भैया-बहनों ने विभिन्न पदों की शपथ ग्रहण की। योगिता को अध्यक्ष, युग कौशिक को मंत्री तथा अनंत चौधरी को सेनापति सहित अन्य पदों पर चयनित विद्यार्थियों ने भगवान को साक्षी मानकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।मुख्य अतिथि अरविंद कुमार यादव एसआई ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर शिशु भारती के प्रमुख आचार्य फूलचंद जी सहित विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे।


























