जिला नजर संजय भारद्वाज अलीगढ
अलीगढ़। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक कॉरपोरेट मीट SPECTRUM- 2026 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शिरकत कर छात्रों को सफलता के गुर बताए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता पाने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भी छात्रों को रोजगार के अवसरों और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
“SPECTRUM-2026” के जरिए छात्रों को कॉरपोरेट जगत से जुड़ने और अपने भविष्य को बेहतर दिशा देने का अवसर मिला।























