जिला नजर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में हुए आपसी विवादों के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बंदरौली में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए रघुनाथ पुत्र मोहन के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की।
वहीं, एक अन्य मामले में ग्राम सीकरी में भी आपसी कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस प्रकरण में पुलिस ने चंद्रभान पुत्र कन्हैया एवं विष्णु पुत्र सुरेश चंद को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के अंतर्गत पाबंद किया है।
कस्बा की बड़ी बगीची पर आपसी विवाद में पुलिस ने खेड़ा जाट निवासी कमल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह दीपक माहौर पुत्र भोलाराम रोहित पुत्र राजीवीर रणवीर पुत्र होतन सिंह मोहन पुत्र हेतीराम आदित्य पुत्र गुलाब सिंह शिवा पुत्र नरेंद्र सिंह के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की























