जिला नजर संबाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना लोधा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 5 किलो 132 ग्राम अवैध गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमल पुत्र सुरेन्द्र सिंह तथा संजय पुत्र उदकर सिंह निवासी इन्द्रानगर बाग, बिजली घर के पीछे, थाना देहलीगेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को थाना लोधा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना लोधा पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।























