आगरा। UP बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में आगरा जिले के गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जौनई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।
हाईस्कूल (10वीं) में छात्र अभय पुत्र उपेंद्र कुमार ने 600 में से 567 अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल किया। अभय की इस सफलता ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में भी छात्रों का दबदबा देखने को मिला। जतिन कुमार पुत्र रामवकील ने 462/500 अंक प्राप्त कर आगरा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गगन पुत्र अरुण कुमार और नमन पुत्र प्रदीप कुमार ने 453/500 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में प्रशांत कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने 450/500 अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है























