दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को शिवशक्ति धर्मशाला बाह रोड़ फतेहाबाद पर एक हवन का आयोजन यज्ञाचार्य अरविन्द शर्मा द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें काफी संख्या में विप्र समाज के लोग इकठ्ठा हुए।
जिनमें प्रमुख रूप से संरक्षक शिवहरी मुदगल, अध्यक्ष प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, महामंत्री प्रदीप पलिया, शोभायात्रा अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा प्रधान बसई, पू. शोभायात्रा अध्यक्ष इंद्रजीत मुखिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष समाधिया, रामनिवास शर्मा पू. प्रधान, सुरेंद्र शर्मा, नवलकिशोर तिवारी, मनोज शर्मा, रामनिवास शर्मा, प्रवीन शर्मा, आनंद शर्मा, गौरव कृष्ण पाराशर आदि उपस्थित रहे।























