जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। इगलास तहसील सभागार में एसडीएम परितोष मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 15, पुलिस विभाग की 1, ब्लॉक की 1 तथा विद्युत विभाग की 3 शिकायतें शामिल रहीं।
इनमें से राजस्व विभाग की 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।
समाधान दिवस में तहसीलदार सतीश कुमार बघेल, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, बीडीओ इगलास नरेंद्र पाठक, बीडीओ गोंडा जितेंद्र कुमार, एसएचओ इगलास अवधेश कुमार तथा एसएचओ गोंडा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।























