दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम स्वाति शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 18, पुलिस विभाग की दो, राजस्व व पुलिस से संबंधित तीन, विकास विभाग की चार, स्वास्थ्य विभाग की एक तथा अन्य विभागों की छह शिकायतें शामिल रहीं।
शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी विनीता शर्मा, मंडी सचिव प्रवीण कुमार तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।























