दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में 16 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विशाल शोभायात्रा निकल जाएगी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा को लेकर पूज्यनीय बाबा साहब भारत रत्न कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राम सेवक अघबारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल शाम 7:00 बजे कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा अंबेडकर चौक पर केक काटकर बाबा साहब का धूमधाम से जन्मदिन मनाया जाएगा, 15 अप्रैल की शाम को संस्कृत कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे, जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
16 अप्रैल को बाह रोड भगवान देवी इंटर कॉलेज से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विशाल शोभा यात्रा बैंड बजे के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक मनोहरी झांकियां निकाली जाएगी।
शोभा यात्रा के बाद अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक अघबारिया ने समस्त अंबेडकर अनुवाइयों और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा में भाग लेकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएं























