जिला नज़र संवाददाता मुहम्मद इस्माइल
आगरा। दिनांक 13/04/26 को सरकारी स्कूल नैनाना जाट कंपोजिट में बड़ी धूमधाम से वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l
जिसमें माँ सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, उसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समाज सेवी संस्था द्वारा सभी बच्चों को उपहार दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.पी. रानी चाहर मैम और अनिरुद्ध कुमार सर जी की उपस्थिति में सभी टॉपर बच्चों को उपहार और मेडल पहनाए गए।
इस कार्यक्रम में 301 बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अवधेश कुमार जी ने की तथा संचालन श्रीमती अलका अग्रवाल (स.अ.) ने किया। समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।























