मथुरा। डॉ. बी. आर. अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मथुरा शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति (रजि.), मथुरा की एक आवश्यक बैठक सोमवार को डॉ. अंबेडकर भवन, अंबेडकर चौक, डीग गेट पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वर्तमान अध्यक्ष सूरजपाल सिंह दरोगा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को बाबा साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे डॉ. अंबेडकर भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी।
इसके बाद दोपहर 3 बजे से संत रविदास आश्रम, मसानी रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास और अर्जुनपुरा होते हुए पुनः संत रविदास आश्रम पर समाप्त होगी।
समिति के अनुसार, शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में आकर्षक झांकियां, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
समिति ने सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दें।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में बाबा साहब अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























