दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के नवामिल चौराहे पर मंगलवार को पुलिस को चार वर्षीय गुमशुदा बालिका मिली। बालिका अपना नाम-पता और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की।
थानाध्यक्ष बमरौली कटारा दीपक तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ बालिका के परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए। अथक प्रयास के बाद पुलिस को बालिका की पहचान रितिका के रूप में हुई। वह वबिता पत्नी हरिपाल सिंह निवासी कुंडौल, थाना डौकी की बेटी है।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बालिका को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने बमरौली कटारा पुलिस और आगरा पुलिस का आभार जताया। बालिका को परिजनों तक पहुंचाने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक तिवारी, महिला उपनिरीक्षक गीता कुशवाहा और महिला हेड कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।





















