मथुरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित अकबरपुर के एक ढाबा पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रापीए मथुरा के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। बैठक में छाता तहसील इकाई के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें तहसील के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से चौमुहां के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन छाता तहसील अध्यक्ष तथा ठाकुर सत्यपाल सिंह को तहसील महामंत्री चुना गया। चयन पर उपस्थित पत्रकारों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सक्रिय है और ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्यरत है।

तहसील अध्यक्ष चुने जाने पर विक्रम सैनी ने संगठन की गरिमा बनाए रखने और पत्रकार हितों के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया। वहीं महामंत्री ठाकुर सत्यपाल सिंह ने कहा कि संगठन का हित सर्वोपरि है और वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला कार्यकारी सदस्य खेमचंद मंगला, पवन अग्रवाल, तहसील संरक्षक सोनू सिंघल, मान्वेंद्र चौधरी, राजकुमार सिसोदिया, सत्यवीर सिसोदिया, धर्मेंद्र सिसोदिया, सौरभ सिसोदिया, गोपीनाथ तिवारी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version