मथुरा।भगवान कृष्ण की भूमि गोवर्धन में राधा कुंड के पास गुरुकुल भू‌मिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान द्वारा विधिवत वेदों के मंत्रोच्चार  से किया गया ।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राधा गोविंद त्रिपाठी प्रोफ़ेसर रवि शंकर मेनन और डॉक्टर कांता भाटिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ । गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पास बन रहे इस गुरूकुल का नाम  श्रीश्रीविश्वेशतीर्थ वैदिक गुरुकुल पूज्य गुरु जी के नाम पर रखा जाएगा । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा गोविंद त्रिपाठी के अनुसार इस 3 मंज़िला गुरुकुल के छात्रों को नि शुल्क वेद और आधुनिक शिक्षा दी जाएगी . सबसे बड़ी बात यह है कि इस गुरुकुल के निर्माण में कोई सरकारी मदद नहीं ली जा रही है बल्कि संस्थान के सदस्यों पदाधिकारियों और समाज सेवियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग दिया जा रहा है ।
इसी क्रम में श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर धर्मानंद राउत ने गुरुकुल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये अनुदान के तौर पर देने का ऐलान किया. इसी तरह गुरुकुल प्रकल्प की
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांता भाटिया ने 5  लाख रूपये , संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अरुण कुमार मंगल ने भी 5 लाख रुपये सहयोग देने का ऐलान किया ।
संस्था के सह संस्थापक सुनील शर्मा के मुताबिक़ समाज सेवियों के सहयोग से उन्हें गोवर्धन में ही गौशाला के लिए भी ज़मीन दान में मिली है ये डेढ़ एकड़ ज़मीन समाज सेवी सुरेन्द्र पटेल ने संस्थान को दान की है इसी तरह राजस्थान में भी गुरुकुल और गोशाला के लिए भूमि दान में मिली है समाजसेवी श्री विष्णु सिंघल के द्वारा ज़मीन और इसके निर्माण के लिए राशि दान की है,  कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर के रवि शंकर मेनन महामंडलेश्वर श्री सचिदानंद महाराज और स्वामी रविंद्रानंदजी जी परमहंस थे जिन्होंने संस्था को सनातन को बढ़ावा देने के कार्य को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाइस चांसलर श्रीनिवास वरखेड़ी  उपस्थित रहे, कार्यक्रम के आयोजन में गौसेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनोद जिंदल, समाजसेवी  राम मोहन लवानिया ‘रॉकी’ और संस्थान के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय गर्ग का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. आरती शर्मा, डॉ. एस सविता, डॉ. ऋतिका, डॉ. मोनिका मिश्रा और अन्य का सहयोग रहा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version