इगलास/अलीगढ। आगामी त्यौहार होली एवं मोहर्रम के दृष्टिगत कस्बा इगलास में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव व क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष सिंह कठेरिया ने पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च किया।

पुलिस टीम ने मैन चौराहा से प्रारंभ होकर पुरानी तहसील रोड, पथवारी मंदिर गोंडा रोड, अलीगढ़ रोड, हाथरस रोड तथा सासनी रोड पर भ्रमण किया। इस दौरान संपूर्ण पुलिस बल पूर्ण ड्रेस कोड व सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित रहा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए बाजारों में पैदल गश्त की गई।

पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि या आशंका की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद है तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

भ्रमण के दौरान कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक रवेन्द्र लोधी, उपनिरीक्षक मानसिंह, उपनिरीक्षक बद्री राम, उपनिरीक्षक रामकिशन, उपनिरीक्षक अर्जुन आँजना, महिला उपनिरीक्षक रूचि तौमर, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, मुख्य आरक्षी जबर सिंह, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी हरिओम, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी लव कुमार, आरक्षी कृष्णा तेवतिया, आरक्षी प्रमोद जादौन, आरक्षी चंद्रेश, महिला आरक्षी अनीता, आरक्षी सुनीता, आरक्षी नेहा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

इगलास पुलिस द्वारा किए गए इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है तथा आमजन में विश्वास का माहौल बना है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

  • रिपोर्ट – संजय भारद्वाज

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version