गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग बाईपास पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने अचानक आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रामजीलाल शर्मा निवासी जोधपुर (थाना फरह) अपनी नाथनी एवं अन्य परिजनों के साथ टेंपो से गोवर्धन रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। जैसे ही टेंपो अड़ींग बाईपास के पास पहुंचा, तभी सामने से आती मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार रामजीलाल शर्मा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अड़ींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामजीलाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में तेज गति और अचानक ब्रेक लगना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version