मथुरा। रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र मथुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित अकबरपुर के एक ढाबा पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रापए मथुरा के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की।

बैठक में ग्रापए की छाता तहसील इकाई के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें छाता तहसील के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से चौमुहां के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन छाता तहसील का अध्यक्ष चुना गया, जबकि ठाकुर सत्यपाल सिंह को तहसील महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दोनो पदाधिकारियों को शीघ्र ही तहसील की कार्यकारिणी गठित करने के लिए निर्देशित किया।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष विक्रम सैनी एवं महामंत्री ठाकुर सत्यपाल सिंह के चयन पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि विक्रम सैनी और ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में छाता तहसील में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और संगठन सदैव ग्रामीण पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है।

नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विक्रम सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। वहीं, महामंत्री ठाकुर सत्यपाल सिंह ने कहा कि संगठन का हित सर्वोपरि है और जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका निर्वहन वे कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला कार्यकारी सदस्य खेमचंद मंगला, पवन अग्रवाल, तहसील संरक्षक सोनू सिंघल, मान्वेंद्र चौधरी, राजकुमार सिसोदिया, सत्यवीर सिसोदिया, धर्मेंद्र सिसोदिया, सौरभ सिसोदिया, गोपीनाथ तिवारी, अनिल कुमार, धीरज, सचिन, तरुण सिसोदिया, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, दीपक बंसल, कपिल गर्ग, कृष्णा ठाकुर, संतोष कश्यप विजय शर्मा नरेश कुमार  विष्णु सिसोदिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version