•फरार BSA शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित,
• संभावित ठिकानों पर दबिश
जिला नजर/संवाददाता
______________
गोरखपुर। देवरिया के चर्चित शिक्षक खुदकुशी प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए इनाम घोषित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मामले में नामजद निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी के निर्देश पर चार पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर तलाश में जुटी हुई हैं।
गौरतलब है कि शिक्षक की खुदकुशी के मामले में इन दोनों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद गोरखपुर के गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।























