लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। सपा विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले पर सदन में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सपा से जुड़े किसी कार्यकर्ता की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने “कोडीन माफियाओं की यह सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए।

माता प्रसाद पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हमला बोला। आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं, जांचों में उगाही हो रही है और कई जगह एमआरआई मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे गरीब मरीज परेशान हैं।

सपा ने कोडीन सिरप के अलावा SIR, लोक सेवा आयोग में अनियमितताएं, खाद की कमी, धान खरीद, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। पार्टी ने ऐलान किया कि सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। कहा कि यूपी में कोडीन सिरप से एक भी मौत नहीं हुई और सरकार सदन में पूरा जवाब देगी।

भाजपा ने भी तैयारी कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में विधानमंडल दल की बैठक में निर्देश दिए कि विपक्ष के हर सवाल का ठोस जवाब दिया जाए। सत्र में विपक्ष के हमलों का मुकाबला करने के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

यह मुद्दा सत्र में गरमा सकता है – दोनों पक्षों की सियासी भिड़ंत तेज हो गई है!

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version