मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में रंगोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की।बैठक में रंगोत्सव 2026 को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा और परंपरा के अनुरूप आयोजन हो तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।मंत्री ने कहा कि ब्रज का रंगोत्सव विश्व प्रसिद्ध है और इसे और अधिक आकर्षक व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version