दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के अंतर्गत रविवार की रात को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में संजय कुरैशी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बी,ए की छात्रा शनिवार को स्मारक घूमने आई थी शाहकुली बावड़ी स्मारक के पीछे ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया गया एक आरोपी कासिम उर्फ हरि मिर्ची पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला तालाब ऊपर पहाड़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं रविवार की रात को दूसरा साथी संजय कुरेशी पुत्र फपको को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित सड़क किनारे बिरयानी बेचने का काम करते हैं दोनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है





















