दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरावल में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
ग्राम मुरावल निवासी 25 वर्षीय रचना पत्नी मनीष की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शनिवार रात डायल यूपी-112 के माध्यम से थाना फतेहाबाद पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता ने फांसी लगा ली है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा मोर्चरी भिजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।





















