दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद उत्तर क्षेत्र महिला मंडल की ओर से राजपूत मोहल्ला मंदिर परिसर में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।
शिविर में फिजिशियन डॉ. पवन शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका गुप्ता, पवन यादव तथा फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा ने सेवाभाव से मरीजों की जांच की।
इस दौरान लोगों की डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला एवं पुरुष मरीजों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने सभी चिकित्सकों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।





















