दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। “हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर” की भावना के साथ मंडलीय परिषद फतेहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत उन सम्मानित वृद्धजनों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया जो किन्हीं कारणों से कान्हावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।
परिषद के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर शॉल, स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामसनेही प्रधान का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस दौरान महामंत्री सचिन अलेपुरैया, शानू कसेरे,आलोक बछरवार, गौरव गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। घर-घर जाकर सम्मान करने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि समाज अपने बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञ है और उनकी सेवा ही सच्चा धर्म है।
सम्मान पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया।





















