मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश यादव का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमलेश कासगंज में एक डेयरी पर काम करते थे और 20 फरवरी को काम से घर लौटते समय लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मिला शव

बुधवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान कमलेश यादव के रूप में की।

शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई अवधेश यादव ने आरोप लगाया है कि कमलेश की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति की मिलीभगत से हत्या कर शव फेंका गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मचा कोहराम

कमलेश यादव अपने पीछे दो पुत्र—12 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय पीयूष—छोड़ गए हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version