• धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, 2 किमी दूर तक दिखीं लपटें
• “एक टक्कर… तेज धमाका… और देखते ही देखते टोल प्लाजा आग की लपटों में घिर गया!”
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर एक LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल बूथ से टकरा गया।
टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और टैंकर आग की भीषण लपटों में घिर गया। हादसे में टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी झुलस गए, जबकि टैंकर चालक और परिचालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।
आग इतनी भयावह थी कि उसका धुआं और लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपडेट…..





















