दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने फतेहाबाद के गाँव “पूठपुरा में थार और ट्रैक्टर द्वारा अत्यंत दुःखद सड़क दुर्घटना में “पिनपुरा” गांव की शादी में आ रहे युवक मौत हो जाने से आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस से कहा सुनी होने पर पुलिस द्वारा की गई FIR एफआईआर में निर्दोष लोगों को फंसाने की तीव्र निंदा करते हुए दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।
ज्ञात हो की 15 जून 2026 को फतेहाबाद के पिनपुरा गांव में थार और ट्रैक्टर से शादी समारोह में आ रहे हैं एक रिश्तेदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिससे आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस से कुछ थोड़ी सी कहा सुनी हो गई थी।
जिसमें पुलिस द्वारा ढाई सौ से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां तक की शादी में आए हुए फौज में सर्विस करने वाले फौजी रिश्तेदार के विरुद्ध तथा मासूम लोगों के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है दिनांक 19 जून से करीब 20 लोग से अधिक लोग जेल में है।
आज सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिला उसके बाद श्री सिकरवार ने प्रशासन से मांग की है कि निर्दोष लोगों के ऊपर दर्ज हुई एफ आई आर निरस्त की जाए।
श्री सिकरवार ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन मुकदमा वापस नहीं लेता है तो कांग्रेस कमेटी पीड़ित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ देगी और शीघ्र इस संबंध में क्षेत्रीय नागरिकों की एक महापंचायत बुलाकर निर्णय लिया जाएगा।।
साथ में मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, प्रमोद कुमारी कुशवाहा, सत्येंद्र दुबे, जगदीश लवानिया,अजहर वारसी, पी एस यादव, हेमंत चाहर, कुमरसेन, राजू झा,विजय कुमार, कमलेश,





















