मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार को बलदेव क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा से महावन तहसील मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के समापन पर सभा आयोजित कर उपजिलाधिकारी महावन को ज्ञापन सौंपा गया।पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश धनगर ने किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महात्मा गांधी की जय”, “मनरेगा बहाल करो” और “रोजगार का अधिकार लेकर रहेंगे” जैसे नारे लगाए। पदयात्रा हथौड़ा, छोली, हमीरपुर, खप्परपुर, नगला खूबी, नगला कल्लू, नगला सेवा, विरहामपुर, रामनगरिया और प्रेमनगर होते हुए महावन तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां यह सभा में परिवर्तित हो गई।सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश धनगर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलकर महात्मा गांधी का तिरस्कार किया गया है तथा ग्रामीण आबादी को रोजगार के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना में 90 प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता था, जबकि अब यह राज्य सरकार के बजट पर निर्भर हो गया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, किसानों, मजदूरों, दलितों और व्यापारियों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी।जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने बताया कि 30 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ जारी है और उद्देश्य की पूर्ति तक यह अभियान चलता रहेगा। बलदेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताया।इस अवसर पर कुंवर सिंह निषाद, हाकिम सिंह छोकर, शैलेंद्र चौधरी, अप्रितम सक्सेना, श्रीमती गीता दिवाकर, राजकुमार तिवारी, टिंकू धनगर, देवेंद्र प्रधान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अंत में महावन की उपजिलाधिकारी सुश्री कंचन गुप्ता ने ज्ञापन ग्रहण कर उसे अग्रसारित करने तथा स्थानीय समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में अनिल खरे, सुखदेव चौधरी, बलवीर प्रधान, दीपक आर्य, मुकेश शर्मा, पप्पू चौधरी, धीरज शर्मा, लक्ष्मीनारायण, मनोज यादव, पूरन पंडित, जयपाल धनगर, शरिक कुरैशी, प्रवेश उपाध्याय, चंद्रवीर, अजय सिकरवार, सुमित, गौरव, भोला, कान्हा चौधरी, खुशीराम पटेल, रमेश कश्यप, आशीष अग्रवाल, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेर, करन निषाद, अशोक निषाद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version