मथुरा, 12 फरवरी। आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को मथुरा जिले के बैंककर्मियों ने हड़ताल कर श्रम सुधारों के नाम पर बनाए गए कथित श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बैंककर्मी होली गेट स्थित केनरा बैंक के समक्ष एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।

सभा की अध्यक्षता यू पी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने की। यूनियन मंत्री जगमोहन शर्मा ने कहा कि बैंक, एलआईसी और जीआईसी में निजीकरण जनहित के विरुद्ध है। उन्होंने बीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत विदेशी निवेश का निर्णय वापस लेने, बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती करने, आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा बंद करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

वक्ताओं ने चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा बैंक ग्राहकों के सेवा शुल्क में कमी की भी मांग उठाई। सभा में विभिन्न बैंक यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version