बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता रामलौट ने जिलाधिकारी के माध्यम से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ज्ञापन देकर जनपद के हर्रैया तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज और दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र में अधूरी पड़ी ओवरहेड पानी की टंकियों का कार्य शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग किया है।
ज्ञापन में रामलौट ने कहा है कि कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र ेके मरवटिया तिवारी, खेमराजपुर और दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र के एकडंेगवा में मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा ओवरहेड पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है और नागरिकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होने विभागीय मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मांग किया ह कि अधूरे पड़े ओवरहेड पानी की टंकियों का निर्माण तत्काल प्रभाव से पूरा कराया जाय।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version