दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के बाईपास रोड पर गाय की टक्कर से सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुशल दिया जिसके चलते 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई घटना के बाद फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा सब को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर वहां की ओर जा रहे एक 20 वर्षीय युवक की बाइक में अचानक सड़क पर आए गोवंश ने टक्कर मार दी गोवंश की टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई तथा बाइक सवार 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी बीघापुर अर्नोटा की मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग गया जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया वही स्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई





















