फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के टंकी चौराहे पर पागल हो चुके गोवंश को पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फतेहाबाद डॉ. यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा करीब एक दर्जन स्थानीय लोग भी इस हमले में घायल हो गए।
पागल हो चुके गौवंश से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गौवंश को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान गौवंश ने अचानक हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
हमले में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डॉ. यशवंत सिंह सहित कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पशुपालन विभाग द्वारा गौवंश को काबू में करने के प्रयास किए गए।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

